
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी में नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में सैकड़ों महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। रक्षाबंधन के साथ कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी सियासी संदेश दिखाई दिया।
रेखा वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और 2027 में उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने मसूरी में महिलाओं की बड़ी भागीदारी को गणेश जोशी के प्रति समर्थन बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मसूरी में महिलाओं का स्नेह गणेश जोशी की लोकप्रियता को दर्शाता है। हालांकि 2027 के टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता और बहनों के आशीर्वाद से वह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में मसूरी से उनकी जीत का अंतर 21 हजार मतों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई दावेदार सक्रिय होंगे, लेकिन जनता लगातार क्षेत्र में काम करने वालों को पहचानती है।
जोशी ने विपक्ष के ‘हर परिवार में एक सरकारी नौकरी’ के वादे पर भी सवाल उठाते हुए इसे व्यावहारिकता की कसौटी पर परखने की बात कही। समारोह में उमड़ी भीड़ और 2027 को लेकर नेताओं के बयानों से मसूरी में चुनावी सरगर्मी की झलक साफ दिखाई दी।

More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !