
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आमजन को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान आज दिनांक: 19-11-26 को पुलिस द्वारा सैंट जोसफ स्कूल में छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को बताया गया कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय चालक एवं सहयात्री दोनों को BIS प्रमाणित हेलमेट पहनना आवश्यक है। साथ ही हेलमेट के महत्व, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।
दून पुलिस की आमजन से अपील है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट अवश्य धारण करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी, आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

More Stories
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान
भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, 19 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा अभ्यास