देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दिदिना में सोमवार तेज आंधी तुफान से पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से विस्थापित गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, वहीं पेड़ गिरने से गांव को जाने वाले पैदल रास्ते के इजराटोन गधेरे में बनी पुलिया की रेलिंग, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान हुकम सिंह बिष्ट ने कहा कि गांव कि बिजली लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से तार टूट गए और सप्लाई बंद हो गई है। और गधेरे में बनी पुलिया के रिलिग टूटने से आवाजाही दिक्कत आ रही है। बिजली विभाग के जेई हेमंत चमोला ने बताया है तारों को जोड़ा जा रहा। सोमवार की शाम तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी