देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के निवासियों को साइबर अपराधियो द्वारा जनता से ठगने वालो पर सख्त कार्यवाही पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा एसटीएफ व साइबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए है । उक्त आदेशो के अनुपालन मे थाना साइबर पुलिस उत्तराखंड द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्व देश के विभिन्न राज्यो में प्रभावी कार्यवाही करते हुये फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्ती कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को हरियाणा के मेवात क्षेत्र से गिरफ्तार कर नोटिस दिया गया ।
वर्तमान में साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में साइबर अपराधों द्वारा सोशल साइट यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि में फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करते हुये भिन्न भिन्न कारण दर्शाते हुये मदद के नाम पर धनराशि की मांग करने की सूचना एसटीएफ को प्राप्त हो रही थी। जिस क्रम में दिनांक 03/06/2021 को देहरादून निवासी निलाभ किशोर द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि फेसबुक पर किसी अज्ञात द्वारा वादी की फर्जी आईडी बनाकर मेरे दोस्तो से धनराशि की मांग कर रहा है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये प्रकरण पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर निरीक्षक श्री देवेन्द्र नबियाल के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गयी।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु घटना में प्रयुक्त फेसबुक आईडी की जानकारी हेतु फेसबुक से पत्राचार किया गया तथा मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी, ई-वालेट, तथा बैंक खातों व भौतिक साक्ष्यो के विश्लेषण करने पर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि फेसबुक आईडी हरियाणा के मेवात क्षेत्र से संचालित हो रही है। जिस पर पुलिस टीम को तत्काल हरियाणा, राजस्थाना, उ0प्र0 आदि राज्यो हेतु रवाना की गयी। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं लगन तथा तकनीकी साधनो का प्रयोग कर घटना में प्रयुक्त फर्जी फेसबुक आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उक्त को दिनांक 03-08-2022 को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से पूछताछ कर कोर्ट मे पेश होने की हिदायत देते हुये नोटिस तामील कराया गया। अभियुक्त से गहन पूछताछ में अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुयी है जिस पर कार्यवाही प्रचलित है ।

More Stories
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना मे चालक सहित 6 यात्रियों क़ी मौत, चेतावनी के बाद भी जबरदस्ती भारी थी हेलीकाप्टर ने उड़ान,
टिहरी मे देर रात खाई में गिरी कार, थत्यूड़ पुलिस ने बारिश एवं विषम परिस्थितियों में चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान,. सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला,108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टरों के अनुसार घायलों क़ी स्थिति है सामान्य।
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !