गोपेश्वर (चमोली)। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने सोमवार सपरिवार भगवान बदरीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन किये। राज्यपाल प्रातः आठ बजे हैलीकाप्टर से पहले केदारनाथ धाम पहुंचे जहां हैली पेड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल की अगवानी की।
इसके बाद राज्यपाल केदारनाथ मंदिर पहुंचे मंदिर में दर्शन किये भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया तथा लोककल्याण की कामना की। दर्शनों के पश्चात श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) केदारनाथ प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने ओडिशा के राज्यपाल का अभिवादन किया भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, संजय तिवारी, कुलदीप धर्म्वाण, पारेश्वर त्रिवेदी, विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पूर्वाह्न साढे नौ बजे राज्यपाल केदारनाथ से श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे तथा कुछ देर मंदिर समिति कार्यालय सभागार में रूकने के पश्चात भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना.!
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने की आपातकालीन बैठक,बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा शिकायती पत्र.!
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार