November 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे युवती क़ी गला काटकर हत्या से फैली दहशत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्ज़े मे, पुलिस के आला अधिकारियो ने मौके का किया मुआयना, युवती क़ी हत्या कर शव को कुड़े के ढेर मे फैका गया है वारदात को कही और दिया गया है अंजाम -एसपी सिटी देहरादून !

आज दिनांक 18/11/2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेम नगर को सूचना प्राप्त हुई की प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत जामुन वाला में जंगल के अंदर कूड़े के ढेर पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर जंगल के अंदर कूड़े के ढेर के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ था, जिसके चेहरे व गले पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथमदृष्टया उक्त महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। मृतक महिला की शिनाख्त हेतु आसपास के लोगों से जानकारी करने पर उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।

घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

You may have missed

Share