November 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड के पुलिस अपर उप निरीक्षक ने बढ़ाया प्रदेश का मान ,पौड़ी पुलिस की शानदार उपलब्धि, स्वर्ण पदक जीतने के साथ अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार बने बेस्ट एथलीट!

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में आयोजित 22वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता-2026 में जनपद पौड़ी गढ़वाल में तैनात अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतियोगिता के बेस्ट एथलीट के खिताब से भी सम्मानित किया गया।

अ0उ0नि0 सुनील कुमार की कड़ी मेहनत, अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। समस्त पौड़ी पुलिस परिवार और राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार क़ी ओर से अ0उ0नि0 सुनील कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

You may have missed

Share