पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने सोमवार को नगर और ग्रामीण मंडल के कार्यकताओं आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बदरीनाथ विधानसभा के अंतर्गत सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना रहेगी। उन्होंने कहा कि में विकास कार्यों को सही गति नहीं दे पा रहा था इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता लेने का निर्णय लिया। मेरी प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देकर यहां के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाना है।
उन्होंने कहा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ मिलकर यहां की मूल भूत समस्याओं का निराकरण होगा और संपूर्ण क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, आधुनिक कृषिकरण, उद्यानीकरण की स्थापना करना प्राथमिकता होगी साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास कर विकास की मुख्य धारा से जोडना है। उन्होंने कहा मैंने पहले से क्षेत्र का विकास किया जिसमें मिनी स्टेडियम, पोखरी पॉलिटेक्निक एवं गांवों गांवों को सड़क शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया है। जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, प्रदीप चौहान, डॉ. मातबर रावत, वत्सला सती, रंजना रावत, जीतेन्द्र सती, सतेन्द्र नेगी, गिरीश किमोठी, कुशाल रावत, भरत चौधरी आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना.!
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने की आपातकालीन बैठक,बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा शिकायती पत्र.!
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार