उत्तराखंड में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी, 2917 पदों के लिए भर्ती शुरू…….
देहरादून: प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक भर्ती के लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
इसमें कहा गया है कि सोमवार या फिर मंगलवार तक भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाए।प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भर्ती का मामला पिछले काफी समय से लटका था। भर्ती का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद राजकीय शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन कर बीएड शिक्षकों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता बीएड डिग्री को अमान्य कर दिया गया था। जिसके बाद अब केवल डीएलएड डिग्रीधारक ही पहली से पांचवीं कक्षा तक बेसिक के शिक्षकों के पदों के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के मुताबिक शिक्षकों की भर्ती 2917 पदों पर होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना.!
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने की आपातकालीन बैठक,बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा शिकायती पत्र.!
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार