November 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा हेलमेट के प्रयोग एवं यातायात के नियमों का पालन किए जाने के संबंध में चलाया गया जागरुकता अभियान

देहरादून

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का पालन कराए जाने के दृष्टिगत आमजन के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में आज दिनाँक :16-11-26 को यातायात पुलिस देहरादून द्वारा शहर के *विभिन्न प्रमुख जक्शनों* पर *दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर यात्रा करने वाले व्यक्तियों (पिलियन राइडर) को हेलमेट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।*
अभियान के दौरान शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर नियुक्त उप निरीक्षक / अ0उ0नि0 यातायात /सीपीयू द्वारा दोपहिया वाहनों पर सवार चालक (राइडर) एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति (पिलियन राइडर) दोनों के लिए हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता के संबंध में पंपलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया।

इस दौरान वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर यात्रा करने वाले व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया।

*यातायात पुलिस देहरादून की अपील है कि* अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट अवश्य धारण करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी, आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

You may have missed

Share