उत्तराखंड में अब पूर्व विधायक रहे महावीर सिंह रांगड़ ने एक बार फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया…….
देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का कुनबा बढ़ता जा रहा है । बीजेपी से 2012 में पूर्व विधायक रहे महावीर सिंह रांगड़ ने एक बार फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया है उन्होंने 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में धनोल्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा था।
अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे महावीर सिंह रांगड़ ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने फिर से बीजेपी की सदस्यता ली है इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हमारे बहुत सारे कार्यकर्ता थे जो पिछले विधानसभा में भूल वस अन्य दलों में चले गए थे।
किसी कारण की वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था आज उनकी घर वापसी हुई है और आगामी लोकसभा चुनाव में इन सभी लोगों के साथ बीजेपी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का काम करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही