उत्तराखंड में यहाँ होली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे…….
चम्पावत: तरह से पूरे विश्व में ब्रज की होली प्रसिद्ध है वैसे ही उत्तराखंड के कुमाऊं के होली के भी अपने ही अलग रंग हैं. यहां बसंत पंचमी से होली की शुरुआत हो जाती है. अब होली के लिए कुछ ही दिन रहे हुए हैं ऐसे में पूरा उत्तराखंड प्रकृति के रंगों के साथ रंगीन नज़र आता है।
जगह- जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. ऐसी एक होली मिलन कार्यक्रम जो चम्पावत में आयोजित हुआ जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने अपनी विधानसभा की स्थानीय महिलाओं के साथ खड़ी होली के गीतों के साथ नृत्य भी किया और सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी. इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता के दर्शन भी किए और देश- प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही