उत्तराखंड में आज कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, इस मामले में की शिकायत……
देहरादून: कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स पुणे के नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल से मुलाकात की।
कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निर्वाचन अधिकारी को बताया कि इनकम टैक्स द्वारा चुनाव के बीच में नोटिस दिये जाने से उनके प्रत्याशी का मनोबल कम करने की कोशिश की है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयोग भारत सरकार से इस मामले में दखल देने के लिए पत्र भी भेजा है और साथ ही उत्तराखंड निर्वाचन आयोग से अपील की है कि इस मामले की जांच की जाए और इनकम टैक्स को निर्देशित करें कि चुनाव के बीच में प्रत्याशी को परेशान न किया जाए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक