राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित व्यय प्रेक्षक उमाशंकर प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में गढ़वाल संसदीय निर्वाचन की व्यय संबंधित बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल, निर्वाचन व्यय से जुड़े लेखा नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी रूद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी मौजूद रहे। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए व्यय से संबंधित सभी अधिकारी निष्पक्षता व सजगता से कार्य करें। उन्होंने राज्य व जनपद की सीमा से लगे सभी चेक पोस्टों पर निरंतर रूप से वाहनों की चैकिंग, अवैध शराब, नगदी व अन्य वस्तुओं की जब्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने चेक पोस्टों पर लगी निगरानी दल टीम को 24 घंटे सजगता से कार्य करने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि राजनैतिक दलों के साथ बैठक, चेक पोस्ट पर निगरानी टीम, व्यय नोडल अधिकारी, बैंक अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ पूर्व में बैठक कर व्यय संबंधि संपूर्ण जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि चेक पोस्टो पर सीसीटीवी कैमरों व निगरानी टीम द्वारा नियमित रूप से वाहनों की चैकिंग की जा रही है।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!