गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज के नौ छात्रों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में चयन हुआ है। इन प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य सरकार की ओर से कक्षा नौ में प्रतिमाह नौ सौ रुपये तथा कक्षा 10 में प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होंगे।
विद्यालय के इन होनहार बच्चों की सफलता पर प्रधानाचार्य केवी सिंह बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को जाग्रत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। विद्यालय में प्रतिदिन होने वाले सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न पाठ्येतर क्रिया कलापों में प्रतिभाग करने के चलते छात्रों ने यह सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के जिन छात्रों को चयन हुआ है उसमें आदित्य कोठियाल, अंकुश कुमार, वैभवी, प्रियांशु, हिमांशु कुमार, सृष्टि, साहिल सिंह, शिवम, सूरज सिंह शामिल हैं।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!