-पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया, कहा लिखित शिकायत पर करेंगे कार्रवाई
देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के गांवों में बाहरी युवा घूमते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही पीएम आवास योजना दिलाने की बात कर रहे थे। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने गांव में घूम रहे पांच युवाओं को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। बताया गया कि किसी ने भी लिखित तहरीर नहीं दी है मौखिक बोला गया है लिखित तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मामले अनुसार पिछले तीन दिन से देवाल में कुछ बाहरी लोग देवाल के तलोर, देवसारी, सरकोट गांव में घूम रहे हैं। और लोगों से प्रधानमंत्री आवास दिलाने, मोबाइल नंबर और गांव के विकास कार्यों की जानकारी जुटा रहे थे। इनकी संदिग्धता को देखते हुए क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू की अगुवाई मे जनप्रतिनिधियों ने पांच संदिग्ध व्यक्तियों को देवाल पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की है। इन पांच युवाओं में से तीन उत्तर प्रदेश के थे और दो चमोली जिले के थराली विकास खंड के। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि ये लोग गांव में प्रधानमंत्री आवास, हर घर नल सहित विकास कायों के नाम ठगी करने का प्रयास रहे हैं।
गांव में घूम रहे युवाओं ने बताया कि हम लोग भाजपा सदस्यता अभियान के तहत गांव में जा रहे हैं, हम लोग विधायक की अनुमति से आए हैं। भाजपा की सदस्यता अभियान चला रहे हैं।
इधर क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए दो लोगों को गांव में भेजा गया है। तीन अन्य कौन है मै नहीं जानता हूं। प्रधानमंत्री आवास के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इस मामले में कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष कमल सिंह गडिया और पूर्व जेष्ठ प्रमुख मोहन राम ने कहा पहले पूरे उत्तराखंड में पोस्ट आफिस में पोस्टमैन हरियाणा, पंजाब से भेज गए हैं , अब भाजपा की सदस्यता के लिए उत्तर प्रदेश से मंगवाए हैं। जो दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा यहां के युवा केवल वोट देने के लिए है। भाजपा को सदस्यता अभियान के लिए भी बाहर से ही लोगों को बुलाना पड़ रहा है।
चौकी प्रभारी सम्पूर्णानंद जुयाल ने कहा कि पांच लोगों से पूछताछ की गई है। मौखिक शिकायत हुई है। तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पांचों को छोड़ दिया गया है। इस मौके पर प्रधान नलधूरा दिलमणी जोशी, प्रधान सरकोट सुनिता तिवारी, रणजीत, मोनू बिष्ट, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!