गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियां जोरों पर है। गौचर मेले के सफल आयोजन के लिए पूर्व में गठित समितियों में परिवर्तन और पुनर्गठन के लिएसोमवार को मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गौचर नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समितियों में आवश्यक संशोधन किया गया।
कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि कहा कि गौचर मेला हमारी परम्पराओं से जुड़ा मेला है। हमारी संस्कृति एवं परम्परों को ध्यान में रखते हुए मेले को भव्यता प्रदान की जाएगी। सबके सहयोग और जनभावना के अनुरूप मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जाए। ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के भव्य आयोजन को लेकर कोई भी व्यक्ति अपना महत्वपूर्ण सुझाव देना चाहता है तो अभी भी तहसील कर्णप्रयाग में दे सकते है। उन्होंने कहा कि सबके सुझावों को शामिल करके ही मेले को सफल बनाया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के आयोजन को लेकर जो भी सुझाव मिले है, उन पर अमल करते हुए यहां की संस्कृति एवं परम्परा को एक धरोहर के रूप में संरक्षित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गौचर मेला समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
बैठक में गौचर मेले के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, शांति व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक समिति, प्रचार प्रसार, उद्योग, कला एवं विकास प्रदर्शनी, खेल-कूद, जन स्वास्थ्य, सफाई, विद्युत, पेयजल, यातायात, दूरसंचार, टेंट, पंडाल, मंच, वित्त एवं आडिट, पुरस्कार निर्धारण, महिला सशक्तिकरण, गोष्ठी निर्धारण, पत्रिका प्रकाशन एवं विज्ञापन आदि समितियों में आवश्यक परिवर्तन करते हुए पुनर्गठित किया गया। बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट एवं अन्य जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।