
मुज़फ्फरनगर की *थाना नई मण्डी पुलिस ने 01 शातिर चोर/डकैत/गैंगस्टर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने आरोपिनके कब्ज़े से चोरी की 01 स्कूटी व अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किये है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चौकी बागोवाली के सामने एनएच-58 पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वह पुलिस टीम को देखकर स्कूटी मोड़कर चौकी बागोवाली के समीप कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर भट्टे के सामने कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसल जाने के कारण उक्त व्यक्ति स्कूटी छोड़कर ईख के खेत में घुस गया तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसे कई बार फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, किन्तु उसने चेतावनी की अवहेलना करते हुए लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग जारी रखी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध तमंचे 315 बोर
✔️ 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 01 स्कूटी(चोरी की)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 346/2026 धारा- 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त तालिब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 54/2020 धारा 379/411 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0 90/2022 धारा 380/411/458 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0स0 102/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0स0 409/2019 धारा 394/411/120बी भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0स0 417/2019 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0स0 419/2019 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0स0 420/2019 धारा 414 भादवि व 102/41 सीआरपीसी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
8. मु0अ0स0 644/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
9. मु0अ0स0 87/2020 धारा 392/411 भादवि थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
10. मु0अ0स0 132/2020 धारा 392/411 भादवि थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
11. मु0अ0स0 133/2020 धारा 307 भादवि थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
12. मु0अ0स0 135/2020 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
13. मु0अ0स0 176/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 सन्दीप चौधरी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर
*4.* उ0नि0 शुभम चौहान, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 शेखर कण्डपाल, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 318 सुशील कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 348 अनुज कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 963 हिमांशू, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 2093 राजीव अत्री, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 1489 मुनेश कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 667 रोहित कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 669 अनिल कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* गिरफ्तार अभियुक्त तालिब के विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

More Stories
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 5 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख रू से अधिक मूल्य की स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 2–2 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित