July 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

टिहरी की मित्र पुलिस ने *साहस, सतर्कता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण*पेश करते हुए गंगा की प्रचंड धारा में बह रहे एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के मुंह से सकुशल वापस निकलकर नया जीवन दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनिकीरेती क्षेत्र स्थित शत्रुघ्न घाट पर जयपुर (राजस्थान) से आया एक परिवार गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान परिवार के सदस्य नानू का पैर फिसलने से वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते चारों डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही घाट पर ड्यूटी पर तैनात टिहरी पुलिस एवं आपदा राहत दल ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए गंगा की तेज धारा में छलांग लगा दी। लाइफ बॉय की सहायता से सभी चारों व्यक्तियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू के उपरांत सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक सहायता प्रदान की गई। सकुशल बचाए जाने पर परिवार के सदस्यों ने टिहरी पुलिस, जल पुलिस एवं आपदा राहत दल का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

रेस्क्यू टीम

 

– हेड कांस्टेबल विदेश चौहान

– हेड कांस्टेबल राजेंद्र

– गोताखोर पियूष चौहान

– गोताखोर महेंद्र चौधरी सिंह

– संतोष कुमार

 

🚔 टिहरी पुलिस की अपील:

मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर एवं बहाव अत्यधिक तेज रहता है। सभी श्रद्धालु एवं पर्यटक गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें, निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर ही स्नान करें तथा चेतावनी संकेतों एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

 

टिहरी पुलिस — तत्परता, साहस और सेवा के साथ आपकी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध।

You may have missed

Share