
दिनांक 30.10.2026 वादी ऋषभ देव शर्मा पुत्र भगवान शर्मा नि0 बच्चन सिंह कालोनी गली नं0 08 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से नगदी, 02 गैस सिलेण्डर आदि सामान चोरी कर लिया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 508/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था तथा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम आज दिनांक 02.11.2026 को पचेण्डा रोड पर प्लेटिनम रिसोर्ट के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग कर रही थी तभी एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाईकिल पर सवार दो बीच मे एक गैस सिलेण्डर लेकर आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रूकने का इशारा किया तो दोनो व्यक्ति नही रूके तथा मोटरसाईकिल को पीछे की तरफ मोडकर भागने लगे जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो दोनो बदमाश मोटरसाईकिल व सिलेण्डर को छोडकर ईख के खेत मे घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा उसका साथी फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु कांबिग की जा रही है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 मोटरसाईकिल तथा 01 गैस सिलेण्डर बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता -*
*1.* नबाब हैदर पुत्र चाँद मियां उर्फ हसन निवासी न्याजुपुरा थाना को0नगर जिला मु0नगर उम्र करीब 35 वर्ष
*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम/पता –*
*1.* आफताब पुत्र दिलशाद निवासी न्याजुपुरा थाना को0नगर मु0नगर
*बरामदगी का विवरण-*
➖ 01 अवैध तमंचा 315 बोर
➖ 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
➖ 01 गैस सिलेण्डर चौरी किया हुआ (सम्बन्धित मु0अ0सं0 508/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस
➖ 01 मो0सा0 एचएफ डिलक्स रंग काला बिना नम्बर (घटना मे प्रयुक्त)
➖ 01 बैग जिसमें चोरी करने के उपकरण (प्लास, हथोडी, सरिया आदि)
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नबाब हैदर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 061/2024 धारा 380/457 भादवि चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
*2.* मु0अ0स0 729/2024 धारा 305ए/317(2)/318(4)/331(4)/336(2) बीएनएस चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
*3.* मु0अ0स0 730/2024 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
*4.* मु0अ0स0 634/2025 धारा 3(5)/305ए/317(2)/331(4)बीएनएस चालानी थाना सदरबाजार सहारनपुर
*5.* मु0अ0स0 728/2025 धारा 3305ए/307(2) बीएनएस चालानी थाना सदरबाजार सहारनपुर
*6.* मु0अ0स0 743/2025 धारा 325ए/317(2)/331(4) बीएनएस चालानी थाना सदरबाजार सहारनपुर
*7.* मु0अ0स0 1122/2025 धारा 305ए/317(2)/317(5)/331(2) बीएनएस चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर
*8.* मु0अ0सं0 334/2025 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस चलानी थाना जनकपुरी सहारनपुर
*9.* मु0अ0सं0 036/2024 धारा 380/411/457 भादवि चलानी थाना कुतुबशेर सहारनपुर
*10.* मु0अ0सं0 555/2025 धारा 238/305ए/317(2) बीएनएस चलानी थाना कुतुबशेर सहारनपुर
*11.* मु0अ0सं0 036/2024 धारा 380/411/457 भादवि चलानी थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
*12.* मु0अ0सं0 038/2024 धारा 4/25 आयुध अधि0 चलानी थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
*13.* मु0अ0सं0 285/2023 दारा 380/411/457 भादवि व 4/25 आयुध अधि0 चलानी थाना मण्डी सहारनपुर
*14.* मु0अ0सं0 508/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*15.* मु0अ0सं0 499/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली मण्डी , सहारनपुर।
*16* मु0अ0सं0 513/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नवाब उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने फरार साथी आफताफ के साथ मिलकर दिनांक 29/30.10.2026 की रात्रि को बचन सिंह कालोनी में एक बन्द पडे मकान में चोरी की थी। मेरे पास से बरामद सिलेण्डर मैंने वहीं से चोरी किया गया था तथा मोटरसाईकिल को भी हमने एक माह पूर्व देहरादून से चोरी किया था जिसका प्रयोग हम चोरी/नकबजनी की घटनाओं में प्रयोग करते थे। हमारे द्वारा चोरी किये सामान को पहले ही बेच दिया गया था तथा आज हम सिलेण्डर को बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 संदीप सिंह धारीवाल थाना नई मण्डी, मु0नगर
*3.* उ0नि0 अनुभव चौधरी , थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 513 नवीन थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर
*5.* है0का0 845 सौरभ कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर
*6.* का0 963 हिमांशु थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर
*7.* का0 2093 राजीव अत्री, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर
*8.* का0 2381 नवीन कुमार ,थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर
*9.* का0 2204 अखिलेश,थाना नई मण्डी ,मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 837 धनेश कुमार ,थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर
*11.* का0 1481 कपिल कुमार,थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन,. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज ओवरऑल चैम्पियन,. फेकल्टी क्रिकेट में डाॅ अरुण कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन से एसजीआरआर पटेल नगर कैम्पस ने जीत क़ी दर्ज़.!
देहरादून क़ी डोईवाला पुलिस ने एक महिला को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी महिला के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध गांजा किया बरामद.!
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।