November 2, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अशोक अग्रवाल फिर बने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड के IVF प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल को मिला दिल्ली मे सम्मान, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में समाज में एकता सामंजस्य और समरसता की आवश्यकता पर दिया गया जोर। !

 

नई दिल्ली में रोहिणी के एक निजी होटल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल को पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया गया कि श्री अग्रवाल का केवल एक कार्यकाल का विस्तार नहीं बल्कि उनके नेतृत्व, समर्पण, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा में सभी सदस्यों के विश्वास का प्रतीक है।कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया। विगत वर्ष की एफ डी छह करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष सात करोड़ की एफ डी बैंक में जमा करा दी गई। वहीं मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला किसी बैठक में व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच सके *उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्याम जाजू जी ने पूरे देश मे उत्तराखंड से सर्वाधिक पैटर्न मेंबर बनाये जाने पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिंघल जी को सम्मानित किया* साथ ही वैश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ साथ ,व्यापार एवं समाज सेवा ,चिकित्सा , दिव्यांगों के उत्थान एवं विकास , उद्योग सर्वाधिक वैश्य मित्र मित्र बनाने वालों, पैटर्न मेम्बर समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया । बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के उत्थान के साथ साथ देश में सशक्त प्रभाव के लिए वैश्य समाज का संगठित और सशक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज वैश्य समाज के युवाओं का ध्यान नौकरियों की ओर ज्यादा बढ़ रहा है, परिवार से वह दूर होते जा रहे हैं, उन्हें व्यापार की ओर बढ़ाने के लिए हम सबके प्रयास होने चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में युवा चेहरों को स्थान दिया जाएगा। भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा कि समाज में एकता और सामंजस्य के साथ संख्या बल की आवश्यकता है। अतः वैश्य मित्र सदस्य बनाकर समाज को सुदृढ़ बनाएं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय कहा कि वैश्य समाज ने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने और राष्ट्र निर्माण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज को संगठित करने,, सामाजिक उत्थान तथा आपसी सहभागिता पर जोर दिया।इस अवसर पर महामंत्री रमेश गोयल कोषाध्यक्ष, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, श्री राजीव गर्ग, श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री ऋतू गोयल उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश, पंजाब बंगाल महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश राजस्थान हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, विधायक उद्योगपति,विशिष्ट अतिथि एवं अजीवन सदस्य मौजूद रहे।

You may have missed

Share