
राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देशों के बाद नामित सैक्टर अधिकारियों ने शहर भर में सघन चेकिंग अभियान और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को टर्नर रोड वार्ड-78 में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे अवैध रूप से प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी एवं नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को वार्ड-78 टर्नर रोड स्थित मुन्नी चौक एवं आईएसबीटी बस स्टैण्ड मार्केट में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। टीम ने वार्ड के 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान 06 प्रतिष्ठानों में करीब 19 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को मौके पर जब्त करते हुए प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में इसका उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं एक मांस विक्रेता एक्सपायर लाइसेंस के साथ मांस विक्रय कराता पकडा गया। इस पर टीम ने नगर निगम से तत्काल इसका लाइसेंस प्राप्त करने हिदायत दी गई।
*पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक हटाओ का संदेश*
छापेमारी के दौरान टीम ने केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को जागरूक भी किया। जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सैनी ने लोगों को समझाया कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण, नालियों की सफाई और जन-स्वास्थ्य के लिए कितना घातक है। इस अभियान के दौरान लोगों से कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई। निरीक्षण टीम में नगर निगम वार्ड-78 के सुपरवाइजर अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा नामित 50 सेक्टर अधिकारी देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों में लगातार निगरानी और छापेमारी कर रहे हैं। प्रशासन का साफ कहना है कि जब तक शहर पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त नहीं हो जाता, यह अभियान बिना रुके जारी रहेगा।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !