
चमन लाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) डोईवाला
डोईवाला- नाबालिक किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद इंसाफ मांगने गए केशवपुरी बस्ती के लोग कोतवाली में इंसाफ मांगने के लिए गए थेI लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और इंसाफ के बदले पीड़ितों पर लाठियां फटकारी I हिंदू संगठन के पदाधिकारी इंसाफ न मिलने की बढ़ चढ़कर बातें कर रहे थे लेकिन पुलिस की लाठी फटकारते ही पीछे की तरफ हो गए और गरीब बस्ती वालों पर पुलिस ने उन पर लाठियां मारकर कर बरसाया, उनकी लाठियां यही तक नहीं रुकी बल्कि केशवपुरी राजीव नगर मे जाकर प्रदर्शन करने वाले लोगों को जबरदस्ती घर से निकाल कर पुलिस ने लाठियां बरसाई पुलिस का इस तरह का व्यवहार गरीबों के लिए श्राप बनता जा रहा है I अगर पुलिस इस तरह का व्यवहार करेगी तो पुलिस प्रशासन से गरीब तबके का विश्वास पूरी तरह उठ जाएगा
: महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और विधायक गैरोला ने लिया घटना का संज्ञान

डोईवाला – महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कोतवाली पहुंचकर घटना का संज्ञान दिया I उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच जांच के लिए निर्देशित किया किया I डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना का दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरा भाजपा संगठन खड़ा है और पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा I

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री