
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार
कोटद्वार, पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया के लिये पोलिंग बूथों में तैनात मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में ई.एम.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि इस रेंडमाइजेशन के बाद मतदान दलों का गठन कर दिया गया है और उन्हें ब्लॉक आवंटित कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से की जा रही हैं और जिला प्रशासन चुनाव से जुड़े सभी कार्य पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किये जाने को लेकर प्रतिबद्ध है। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन में 1191 मतदेय स्थलों में तैनात 6580 कार्मिक शामिल हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त