January 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की कोतवाली पुलिस ने पार्किंग विवाद मे पार्किंग मैनेजर को कुचलने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने बिना पार्किंग चुकाये भागने के दौरान मारी थी मृतक को टक्कर, पुलिस ने मात्र 24 घंटो मे हीं दोनों आरोपियों के साथ साथ कार को भी कर लिया बरामद

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार की कोतवाली नगर पुलिस ने पार्किंग मैनेजर मृत्यु मामले में एक्शन लेते हुए घटना के मात्र 24 घण्टे के अन्दर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है दोनों आरोपियों ने हरिद्वार के दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में फीस को लेकर विवाद के बाद पार्किंग के मैनेजर को कार से कुचल दिया था जिसके बाद पार्किंग मैनेजर की अस्पताल मे मौत हो गई थी प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.01.2026 को वादी प्रताप सिंह प्रताप पुत्र राजपाल सिंह निवासी-ग्राम भंगेड़ी महावतपुर रूड़की, हरिद्वार हाल निवासी- पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग रोड़ीबेलवाला, हरिद्वार ने कोतवाली हरिद्वार में एक तहरीर वैगनआर कार चालक द्वारा वाहन पार्किंग शुल्क न दे पार्किंग बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास करने व वादी के मैनेजर सहदेव कुमार द्वारा उक्त वाहन को रोकने पर वाहन चालक द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी के मैनेजर को टक्कर मारकर रौंदते हुए गम्भीर रूप से घायल कर मौके से वाहन लेकर भाग जाना व उपचार हेतु हायर सेन्टर ले जाते समय रास्ते में वादी के मैनेजर की मृत्यु हो जाना के सम्बन्ध में दी गई जिस आधार पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी चालक विशाल व सूरज को वैगनार कार के साथ चमगादड टापू की आड से गिरफ्तार किया गया। दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही के मुकदमा उपरोक्त मे धारा 105 बीएनएस की लोप कर धारा 103(1),3(5) बीएनएस की बढोतरी की गयी । आरोपित को समय से मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया ।

*विवरण आरोपित-*

01- विशाल पुत्र बिनोद निवासी म0न0-493 जोशी चौहान-86 बहालगढ थाना बहालगढ जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 22 वर्ष

02- सूरज पुत्र चन्द्र सिह ग्राम भटट गांव पंचशील कालोनी थाना से0-27 जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 34 वर्ष

 

*बरामदगी-*

घटना मे प्रयुक्त वाहन वैगनार

 

*पुलिस टीम-*

1. प्र0नि0 रितेश शाह

2.व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी

3.उ0नि0 चरण सिंह

4.अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा

5.कानि0 राकेश

6.कानि0 पवन

7.कानि0 दिनेश

You may have missed

Share