
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। मसूरी में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा के प्रावधानों को कमजोर कर श्रमिकों से रोजगार छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले मांग के अनुरूप रोजगार मिलता था और रोजगार न मिलने पर प्रतिपूर्ति का प्रावधान था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। संजय किशोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर मनरेगा श्रमिकों को जागरूक करेगी और योजना को बचाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने अंकित भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच को विपक्ष की जीत बताया और जांच को हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग की। ऋषिकेश में ज्योति पर दर्ज मुकदमे को मातृशक्ति का अपमान बताते हुए कांग्रेस ने उसके समर्थन का एलान किया।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !