
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस की*सोशल मीडिया पर पैनी नजर के चलते तमंचे के साथ वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया पर फ्रेंड फॉलोइंग बढ़ाने के लिए तमंचे का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अरकान को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किये है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रील/वीडियो बनाकर प्रसारित करने तथा माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा तमंचे के साथ वीडियो अपलोड किए जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो की जांच एवं तस्दीक के दौरान युवक की पहचान अरकान पुत्र अरशद, निवासी जबरदस्तपुर जौरासी, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा उप निरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लंढौरा-मंगलौर रोड से दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
अरकान पुत्र अरशद निवासी जबरदस्तपुर जौरासी, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
• 01 तमंचा 315 बोर
• 02 जिंदा कारतूस
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक नवीन चौहान
2. हेड कांस्टेबल शूरवीर
3. कांस्टेबल रघुवीर

More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, फौजी वर्दी, फर्जी आर्मी ID और AI से बनी मॉर्फ्ड फोटो… इंस्टाग्राम पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बताने वाले युवक को SOG नैनीताल ने किया गिरफ्तार. !
शिकायत मिलते ही डीएम का कडा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा नशामुक्ति केंद्र सीज करने के आदेश,नशामुक्ति केंद्रों पर डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैसबोर्ड-एक क्लिक पर होगी केंद्रीकृत निगरानी,. ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर, कॉलेजों और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर,75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र के लिए प्रथम किस्त 132 लाख अवमुक्त.!
मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर शहीदों को किया नमन, विकास के दावों पर विपक्ष ने उठाए सवाल, शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में परिजनों ने दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया नमन; मंत्री गणेश जोशी ने गिनाईं विकास योजनाएं.!