
दिनांक 01.09.2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एसओजी कार्यालय हल्द्वानी में सूचना दी गई कि रोहित सिंह मेहता नामक व्यक्ति Instagram सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी में विभिन्न फोटो एवं फर्जी पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है, जिसका भारतीय सेना में कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया था।
सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए *डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन मय टीम के द्वारा संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर तलाश की गई।
लोकेशन के आधार पर BIRLA OPUS PAINT के गोदाम से रोहित सिंह मेहता नामक युवक के वहां कार्यरत होने की जानकारी मिली। उसके द्वारा बताया गया कि उसने *इंटरनेट एवं सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली फोटो प्राप्त कर Artificial Intelligence/ Google Gemini की सहायता से मॉर्फ्ड फोटो तैयार कीं तथा Instagram पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर प्रदर्शित* करते हुए अपलोड किया।
पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि ऐसा करने का उद्देश्य अपनी सोशल मीडिया फॉलोइंग बढ़ाना तथा युवतियों को प्रभावित करना था।
एसओजी टीम द्वारा उक्त के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन की जांच की गई।
अभियुक्त द्वारा भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण कर फर्जी पहचान प्रदर्शित करने एवं धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में *धारा 168/318(3)/319(2) बीएनएस* के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। व धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी*
*1.* 02 स्मार्ट मोबाइल मोबाइल
*3.* 01 अदद आधार कार्ड।
*4.* 01 अदद पैन कार्ड।
*5.* मोबाइल फोन में सुरक्षित भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो/वीडियो
*6-* फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card।
*हिरासत में लिए व्यक्ति का नाम-*
रोहित सिंह मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत, हाल निवासी गोरापड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
*पुलिस टीम*
उ0नि0 मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी
हे0का0 कुंदन कठैत
हे0का0 त्रिलोक सिंह
का0 अशोक सिंह रावत
का0 भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !