
दून अस्पताल में एचओंडी और असिस्टेंट प्रोफेसर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते मरीजो को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है थक हार कर मेडिकल कालेज की प्रचार्या ने कैंसर विभाग के चिकित्सकों को उनके आपसी विवाद पर अंतिम चेतावनी दे दी है साथ ही साथ कालेज प्रबंधन ने कहा की यदि इस विवाद की पुनरावृत्ति हुई तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल कैंसर विभाग के एचओडी और असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले एचओडी पर असिस्टेंट प्रोफेसर पर थप्पड़ मारने के आरोप भी लगे थे। उस दौरान प्रबंधन ने कार्रवाई कर एचओडी से सभी विशेषाधिकारी छीन लिए थे। साथ ही यूनिट भी बांट दी थी। इसके बाद फिर से उनके बीच ऑनलाइन छुट्टी पर विवाद हो गया। आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर छुट्टी लेने से पूर्व उन्हें सूचना नहीं देते हैं। इस बात पर उनके बीच फिर से विवाद हो गया। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लिया और इसे निंदनीय बताया। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने दोनों को अंतिम चेतावनी जारी की है। प्राचार्य ने बताया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने चिकित्सकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इससे मरीजों की तो परेशानी बढ़ ही रही है, साथ ही अस्पताल की छवि भी धूमिल हो रही है।I

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री