
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर देह व्यापार पर लगाम लगाने की कार्यवाही लगातार जारी है इसी कड़ी में AHTU और सिडकुल पुलिस की टीम ने शहर के पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए माल में चल रहे गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापेमारी करते हुए 5 महिलाएँ और 2 पुरुषो को गिरफ्तार किया हैbवही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून में अनियमितता पाए जाने पर उसका चालान किया गया है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा देह व्यापार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। उक्त अनुपालन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में व आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया। वहीं पेंटागन मॉल के ही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की संचालिका निवासी हरियाणा के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।हिरासत में लिये गये आरोपियो के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर मु0अ0सं0 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।मुख्य आरोपी महिला पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल है, जो कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी।
*नाम पता आरोपी*
1. सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश
2. गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश
(साथ ही 05 महिलाएँ बरामद की गईं)
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक राखी रावत
2. एएसआई देवेंद्र
3. हे0का0 राकेश (AHTU)
4. का0 जयराज (AHTU)
5. का0 105 मुकेश (AHTU)
6. म0का0 272 शशिबाला (AHTU)
7. म0का0 451 गीता देवी (AHTU)
8. म0हे0का0 उमा सिरोहा (थाना सिडकुल)
9. का0 152 विपिन कैंथोरा
10. का0 चालक दीपक चंद

More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !