देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदतन/अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त महेन्द्र सिंह बोरा पुत्र स्व0 आलम सिंह बोरा निवासी सिमलासग्रान्ट, नागल ज्वालापुर दूधली, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र-34 वर्ष, जो कि आदतन अपराधी है तथा जिसके विरूद्व चोरी तथा नकबजनी के कई अभियोग पंजीकृत है।
उक्त अभियुक्त को जिला बदर करने हेतु उसके विरूद्व धारा 3(1)गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी। उक्त रिपोर्ट का सज्ञांन लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा अभियुक्त महेन्द्र सिंह बोरा को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किये गये, प्राप्त आदेश के अनुपालन में आज अभियुक्त महेन्द्र सिंह बोरा उपरोक्त को ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करते हुए हरिद्वार देहरादून बॉर्डर से जनपद की सीमा के बाहर हरिद्वार में छोड़ा गया तथा स्पष्ट हिदायत दी कि 06 माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर अभियुक्त के विरुद्ध गुण्डा अधि0 के तहत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्रवाई के संबंध में हरिद्वार पुलिस को अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं जिला बदर किए जाने के विषय में अवगत कराया गया।
*नाम पता अभियुक्त -*
महेन्द्र सिंह बोरा पुत्र स्व0 आलम सिंह बोरा निवासी सिमलासग्रान्ट, नागल ज्वालापुर दूधली थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र-34 वर्ष
*आपराधिक इतिहास :-*
1- मु0अ0सं0- 374/22 धारा 379/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
2- मु0अ0सं0- 375/22 धारा 380/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
3- मु0अ0सं0- 368/23 धारा- 379/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री