देहरादून
दिनांक: 24-08-25 को प्रेमनगर क्षेत्र में ब्वायज पी0जी0 के बाहर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के अन्दर घटना में शामिल 01 अभियुक्त वेद भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ में अभियुक्त द्वारा यूनिवर्सिटी में 02 गुटों के बीच आपसी वर्चस्व कोे लेेकर पूर्व से ही चले आ रहे विवाद के चलते दूसरे पक्ष को डराने की नीयत से उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त फायरिंग की घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया।
प्राप्त जानकरी का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपद्रवी छात्रों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिस पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा दिनांक: 25-08-25 की रात्रि में दोनो गुटों के 07 उपद्रवी छात्रों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर किया गया। सभी छात्रों को सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर भारी मुचलके से पाबंद कराया गया तथा सभी सातों छात्रों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु संबंधित यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजी गई।
थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा उपद्रवी छात्रों पर अंकुश लगाने हेतु एक पुलिस टीम के गठन किया गया है, जिसके द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित यूनिवर्सिटी , शैक्षिक संस्थानों ,कॉलेज में ऐसे उपद्रवी छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही पूर्व में हुए विवादों का संज्ञान लेते हुए सभी उपद्रवी छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। वर्ष 2025 में अलग-अलग संस्थानों में हुए विवादों में पुलिस द्वारा उपद्रवी छात्रों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों को भी उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी, जिसके आधार पर अब तक 85 उपद्रवी छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानो से निष्कासित किया जा चुका है।
*विवरण गिरफ्तार छात्र:-*
1- वैभव तिवारी पुत्र शिवबच्चन तिवारी निवासी सारनाथ हीरामनपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
2- उत्तम सैनी पुत्र त्रिलोक सैनी ग्राम टीपरा थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
3- मयंक चौहान पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम कासमपुर गढ़ी, अफजलगढ़, थाना अफजलगढ़, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
4- आयुष पुत्र कमल सिंह ग्राम अटेरना, थाना रजबपुर, जिला अमरोहा
5- युवराज पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम मुसेल, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष
6- अर्जुन पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम रणखंडी देवबंद, थाना देवबंद
7- दिव्य पुत्र कुलदीप चौधरी निवासी धामपुर बिजनौर, थाना बिजनौर
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी विधोली
2- उ0नि0 अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
3- हे0का0 धर्मेन्द्र
4- का0 रवि शंकर
5- का0 जसवीर
6- का0 रोबिन

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री