
थाना राजपुर पुलिस ने चोरी और सीनाजोरी करने वाले दो युवको को गिरफ्तार किया है इन लडको ने एक छात्रा के साथ छेडछाड की और विरोध करने पर युवती के भाई पर जान लेवा प्रहार कर फरार हो थे पुलिस ने हमला करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक-26.04.2024 को वादनी निवासी ज्वालपा एन्कलेव रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर आकर लिखित तहरीर दी कि सिदार्थ लॉ कालेज डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड़ के बाहर रोहित चौधरी, रोहित तोमर , आदित्य व भुपेश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता के साथ साथ छेड़छाड की गई तथा उसके भाई व उसके साथी को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, पाठल से उन पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा उनके वाहन संख्या UK07BP 9088 I 10 कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0-179/2024 धारा 307/354डी/506/427 भादवि बनाम अकित चौधरी आदि पंजीकृत किया गया ।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा चौकी प्रभारी मयूर विहार के नेतृत्व मे अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त 02 रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
**नाम पता अभियुक्त गण :-*
1- भूपेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बनवासा तहसील गुहाना, थाना बरौदा, जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 28 वर्ष, हाल निवासी गैस गोदाम के पास दो बच्ची रोड आईटी पार्क, थाना राजपुर, जनपद देहरादून
2- आदित्य राणा पुत्र नीरज राणा निवासी ग्राम भारीदीनदारपुर तहसील रामपुर, थाना ननौता, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष, हाल पता उपरोक्त
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 कुन्दन राम, थानाध्यक्ष थाना रायपुर देहरादून
2- उ0नि0 मनोज भट्ट, थाना रायपुर देहरादून
3- म0उ0नि0 रजनी चमोली (विवेचक),
4- हे0का0 नरेन्द्र रावत
5- कानि0 अंकुल कुमार

More Stories
टिहरी मे देर रात खाई में गिरी कार, थत्यूड़ पुलिस ने बारिश एवं विषम परिस्थितियों में चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान,. सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला,108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टरों के अनुसार घायलों क़ी स्थिति है सामान्य।
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !
गंगोत्री धाम मे बर्फीबारी के बाद गिरा पारा, धाम क़ी पहाड़ियों बर्फ से ढककर हुई सफ़ेद !