
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया l
मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर उत्तराखंड तथा हिमाचल के बीच आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया l
उल्लेखनीय है कि 25 से 28 अप्रैल,2024 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में देशभर की 28 टीमें भाग ले रही हैं l
इस अवसर पर नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप के प्रेजिडेंट पंकज भारद्वाज, सेकेट्री चिरतानजी नेगी, अमित भाटिया, आशीष नेगी, डॉ. वरुण प्रताप सिंह प्रियांक शर्मा, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे l


More Stories
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !
गंगोत्री धाम मे बर्फीबारी के बाद गिरा पारा, धाम क़ी पहाड़ियों बर्फ से ढककर हुई सफ़ेद !
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रो की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण kiyeb गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 विदेशी पिस्टल, 03 देशी तमंचे, 01 मस्कट व कारतूस किये बरामद।