
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से जूझने वाली मसूरी को जल्द राहत मिल सकती है। शहर में ई-रिक्शा आधारित शटल सेवा शुरू करने की दिशा में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा का सफल ट्रायल किया।
एसडीएम राहुल आनंद, परिवहन विभाग, नगर पालिका और मसूरी पुलिस की मौजूदगी में किंक्रेग, माल रोड, कंपनी गार्डन, किताबघर और पिक्चर पैलेस मार्गों पर अलग-अलग कंपनियों के ई-रिक्शा चलाकर उनकी क्षमता का परीक्षण किया गया। पहाड़ी मार्गों और तीखी चढ़ाइयों पर ई-रिक्शा के प्रदर्शन को संतोषजनक पाया गया।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मसूरी को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा शटल सेवा की योजना पर काम किया जा रहा है। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है और अब इसके संचालन के लिए नियमावली तैयार की जा रही है।
एआरटीओ चारू पंत मिश्रा ने कहा कि ई-रिक्शा पर्यावरण अनुकूल, किफायती और सुविधाजनक परिवहन साधन है। यदि योजना लागू होती है तो इससे यातायात का दबाव कम होगा और प्रदूषण पर भी नियंत्रण मिलेगा।
प्रशासन शटल पार्किंग से माल रोड, माल रोड से कंपनी गार्डन तथा किंक्रेग से पिक्चर पैलेस और किताबघर तक ई-रिक्शा सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है। सफल ट्रायल के बाद शहर में जल्द ई-रिक्शा शटल सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है

More Stories
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार,चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास,पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार,पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर,पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर,अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा.!
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री