
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना छपार पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान पानीपत-खटीमा हाईवे पर थार कार पर फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस और बदमाशो के बीच गोलोबारी मे (25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त हर्ष त्यागी मुठभेड़ में घायल हुआ है पुलिस ने पकड़ेंगये आरोपियों के *कब्जे से 02 अवैध तमंचे/पिस्टल, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस तथा घटना में 01 स्कॉर्पियो बरामद क़ी है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.10.2026 को पानीपत-खटीमा हाईवे पर अज्ञात स्कॉर्पियो एवं बलेनो कार सवार अभियुक्तगण द्वारा सद्दाम पुत्र मोहतसीम निवासी ग्राम तिगरी, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर की थार कार पर फायरिंग की गई थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना छपार पर मु0अ0सं0-227/2026 धारा 109(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना छपार पुलिस की 04 टीमों का गठन तथा एसओजी टीम को शामिल किया गया था।
इसी क्रम में दिनांक 02/03.11.2026 की रात्रि में थाना छपार पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, किन्तु चालक द्वारा गाड़ी नहीं रोकी गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त गाड़ी पानीपत-खटीमा हाईवे पर चढ़ गई तथा हाईवे से रई जाने वाले रास्ते की ओर मुड़ गई। कुछ दूरी पर आगे जाकर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके पश्चात स्कॉर्पियो सवार 02 अभियुक्त गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 01 अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 03 जिन्दा एवं 02 खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* हर्ष त्यागी पुत्र दीपक त्यागी निवासी म0न0 366, साकेत कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 23 वर्ष।(घायल)
*2.* उज्जवल शर्मा पुत्र विशाल शर्मा निवासी इन्द्रा कॉलोनी, एसबीआई एटीएम वाली गली, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 23 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .32 बोर।
✔️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर।
✔️ घटना में प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नम्बर प्लेट।
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.10.2026 को पानीपत-खटीमा हाईवे पर थार गाड़ी पर उनके द्वारा ही फायरिंग की गई थी। उक्त घटना के बाद से वे पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर घूम रहे थे तथा आज भी भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार(ईनामी) अभियुक्त हर्ष त्यागी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0-286/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0-22/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28/29 आर्म्स एक्ट, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0-162/23 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 307/323/34/506 भादवि, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0-134/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0अ0सं0-1037/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना देवबन्द, सहारनपुर।
*6.* मु0अ0सं0-202/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
*7.* मु0अ0सं0-227/26 धारा 109(1) बीएनएस, थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त उज्जवल शर्मा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0-227/26 धारा 109(1) बीएनएस, थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* थानाध्यक्ष मोहित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 सुधीर चन्द थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 अजय प्रसाद गौड एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 रोहित कुमार एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 शुभम चौहान थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*6.* उ0नि0 पवन कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*7.* हे0का0 04 राहुल सिरोही एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*8.* हे0का0 429 सचिन तेवतिया एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*9.* हे0का0 432 राजेश्यम थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*10.* हे0का0 468 सोनू थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 285 मोहित थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 1194 सुमित थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,. अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मसूरी में पहले से लगे क्रॉस बैरियर के पास ही एमडीडीए लगा रहा रेलिंग, जनता के लाखों रूपये के इस्तेमाल पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने बताया सरकारी धन की बर्बादी, प्रस्ताव तैयार करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और निर्माण कार्य रोकने की मांग’’.!