
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सेलाकुई
आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों/ मादक/ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा पकार्रवाई करते हुए अभियुक्त वहीद पुत्र मौ0 हसन निवासी रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून, जो कि आदतन अपराधी है तथा जिसके विरुद्ध मादक पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी सहित अन्य कई अभियोग पंजीकृत है, के सम्बन्ध में धारा 3(1)गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की गयी थी।
जिसमे जिलाधिकारी देहरादून द्वारा अभियुक्त वहीद उपरोक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने के आदेश निर्गत किये गए है, जिनके अनुपालन में आज दिनाँक 06/04/2024 को अभियुक्त वहीद उपरोक्त को कुल्हाल चेक पोस्ट पर जनपद की सीमा के बाहर कर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश में छोड़ा गया, तथा हिदायत दी गयी कि 06 माह की अवधि तक यदि अभियुक्त द्वारा जिले में प्रवेश किया जाता है तो उसके विरुद्ध गुण्डा अधि0 के तहत नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उक्त कार्रवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस को अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं जिला बदर किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया।
*नाम पता अभियुक्त -*
वहीद पुत्र मौ0 हसन निवासी रामपुर थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष ।

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !