
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। अनुसूचित मोर्चा भाजपा का 45वां स्थापना दिवस आज यहां जिला कार्यालय में मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती और चुनावी मुद्दों को लेकर जिले व मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा उत्तराखंड दर्पण कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर तीनों मंडलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह, हरेंद्र कुमार, जिला महामंत्री यश गोडियाल, हसलता, जिला कार्यालय प्रभारी सुभाष कुमार, मंडल उपाध्यक्ष गंगा राम, हरेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री पंकज आदि अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त