राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत प्रथम लेखा मिलान बैठक में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आठ प्रत्याशियों द्वारा बैठक में भाग नहीं लिए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्हें आगामी 12 अप्रैल को द्वितीय लेखा मिलान में स्वयं या अपने अधिकृत एजेंट को प्रतिभाग करने को कहा गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बताया कि बीते शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में प्रत्याशियों, प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंट व 14 विधानसभाओं के सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र दो से चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों में से 8 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में हो रहे प्रतिदिन खर्चे का लेखा से संबंधित विवरण व्यय प्रेक्षक के सम्मुख प्रस्तुत नहीं कराया गया, जिन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के भीतर जवाब नहीं दिया जाता है तो इस स्थिति में आईपीसी एक्ट की धारा 171-I के अंतर्गत उनके विरुद्ध सक्षम न्यायालय में उचित कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आगामी 12 अप्रैल को द्वितीय लेखा मिलान की बैठक में समस्त प्रत्याशियों या अधिकृत एजेंट व सहायक लेखा व्यय प्रेक्षकों को बैठक में प्रतिभाग कर लेखा से संबंधित विवरण व्यय प्रेक्षक के सम्मुख प्रस्तुत करने को कहा है।
बैठक में भाग नहीं लेने पर जिन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं उन प्रत्याशियों में बहुजन मुक्ति पार्टी से श्याम लाल, उत्तराखंड क्रांति दल से आशुतोष सिंह, सैनिक समाज पार्टी से डा. मुकेश चन्द्र पंत, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया रेशमा, उत्तराखंड समानता पार्टी से विनोद कुमार शर्मा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से सुरेशी देवी, बसपा से धीर सिंह तथा सोनू कुमार (निर्दलीय) को नोटिस जारी किया गया है।

More Stories
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस को दीं श्रद्धांजलि, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर.!
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा.!
दून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य, लावारिस शव का पूरे धार्मिेक विधि-विधान के साथ किया अन्तिम संस्कार