
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
एसएसपी प्रमेंद डोभाल की सख्ती हुडदंगियों पर भारी पड़ रही है एसएसपी के निर्देश पर आज देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक सड़क को बाप का बाग़ समझ कर अपनी नैनो कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 04 युवकों को हिरासत में लेकर लाचार कार को सीज़ कर दिया है आपको बता दे की इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर, दूसरों का जीवन संकट में डालने का वीडियो वायरल हुआ था प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिया जिसमें वाहन चालक द्वारा अपनी नैनो कार को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था तथा वाहन में बैठे अन्य युवकों द्वारा वाहन की खिडकी/दरवाजों पर बैठकर हुडदंग किया जा रहा था। जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे थे।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। वायरल वीडियों की जांच करने पर वीडियों में दिखाई दे रही नैनो कार का नंबर: यू0के0-07-एपी-7267 ज्ञात हुआ। जिसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस द्वारा आज दिनांक- 25-08-26 को उक्त नैनो कार के चालक सहित वाहन में सवार 04 युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित नैनो कार को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।
*हिरासत में लिये गये व्यक्तियों का विवरण:-*
1- अनस पुत्र श्री अनीश निवासी लक्खीबाग मुस्लिम कॉलोनी, देहरादून *(चालक)*
2- मस्तान पुत्र श्री नौसिन निवासी मुस्लिम कॉलोनी, लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून
3- विकास पुत्र श्री धर्मपाल निवासी ग्राम – सहसपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
4- फरमान पुत्र श्री हनीफ ग्राम – चहलोली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
*विवरण सीज़ वाहन*
नैनो कार संख्या: यू0के0-07- एपी-7267

More Stories
कांग्रेस द्वारा SIR प्रक्रिया मे बधा डालने के प्रयासों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,.
देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर फिर दरका पहाड़, घंटो की मस्सकत के बाद मार्ग हुआ सुचारु,स्थानीय लोगो ने कीमाड़ी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठाई मांग.!
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने युवाओं की नसो मे जहर घोलने वाले आरिफ और वसीम को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नशे के केप्सूल के माध्यम से बना रहे थे युबाओ को नशे का शिकार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे नशीले केप्सूल किये बरामद.!