
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार )मसूरी
मसूरी। बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर सोमवार को अचानक भारी भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। मार्ग बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश में मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है, ऐसे में केवल मलबा हटाना स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने किमाड़ी मार्ग को भी सुरक्षित और मजबूत कर वैकल्पिक मार्ग के रूप में तैयार करने की मांग की। लोगों के मुताबिक किमाड़ी मार्ग पर कई संवेदनशील स्थान हैं, जहां सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।

एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल मलबा हटाकर मार्ग सुचारु कराने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भूस्खलन प्रभावित स्थानों का स्थायी उपचार कराने की मांग की है।

More Stories
कांग्रेस द्वारा SIR प्रक्रिया मे बधा डालने के प्रयासों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,.
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने टाटा नैनो कार से स्टंट करने वाले चार आरोपियों को लिया हिरासत मे,नैनो मिली तों यह हाल है ऑडी मिल जाती तों हवा मे ही उड़ा देते. देखिये नैनो का डांस करते हुये वीडियो.!
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने युवाओं की नसो मे जहर घोलने वाले आरिफ और वसीम को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नशे के केप्सूल के माध्यम से बना रहे थे युबाओ को नशे का शिकार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे नशीले केप्सूल किये बरामद.!