
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए युवाओं की नसो में जहर घोलने वाले दो नशा तस्करो को नशीले दवाओ के साथ गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी ।
उक्त के क्रम में दिनांक 24.08.2026 को लक्सर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग जगहो से दौराने चैकिंग 02 व्यक्तियों को कुल 173 अवैध नशीले कैप्सुलो के साथ पकडा गया ।
आरोपितों से जानकारी व पूछताछ करने से ज्ञात हुया कि दोनों आरोपित नशे के आदी है, नशीले कैप्सूलो को स्वयं के लिये व कुछ अपनी निजी जरुरतो को पूरा करने के लिये बेचने के लिये अपने पास रखते है ।
आरोपितों से बरामद अवैध नशीले कैप्सूलो के श्रोत की जानकारी की जा रही है।
आरोपितों के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किये गये ।
*नाम पता आरोपित*
1-वसीम अहमद उर्फ सीम्मी पुत्र जाहिद हसन नि० नेन्हदपुर सुठारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
2-आरिफ पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
*वसीम अहमद उर्फ सीम्मी से बरामद*
Dicyclomine HCl, Tramadol HCI & Acetaminophen Capsules के 101 कैप्सूल
*आरिफ से बरामद*
Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules के 72 कैप्सूल
*पुलिस टीम-*
1- प्रवीण सिंह कोश्यारी-प्रभारी निरीक्षक
2-व0उ0नि0 नितिन चौहान
3-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी
4-उ0नि0 दीपक चौधरी
5-हे0कानि0 मनोज मिनान
6-कानि0 अजीत तोमर
7-कानि० किशोर नेगी
8-कानि0 कपिल देव

More Stories
एसएसपी हरिद्वार ने जुलाई माह की ली अपराध गोष्टी, लावारिस शवों की सख़्ती से जांच करने और अपराध पर लगाम लगाने के दिये सख्त निर्देश,
बसंत विहार पुलिस ने पार्किंग विबाद को लेकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार.!
पटेलनगर पुलिस ने पार्किंग को लेकर हुये विवाद के बाद मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार !