पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस विज्ञान महोत्सव में ब्लॉक के जूनियर से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगायी है।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में जिस प्रकार से छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। इस प्रदर्शनी छात्र छात्राओं के बौद्धिक विकास बढ़ेंगे।
ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी ने कहा विज्ञान महोत्सव का विकासखंड स्तर पर करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान प्रदर्शनी से विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ना है। जिससे हम सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक संदीप सिंह, ब्रह्मानंद किमोठी, उपेन्द्र सती, प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत, गम्भीर असवाल, विनोद अग्निहोत्री, राकेश भट्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा