गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थाना थराली क्षेत्र में पुलिस की ओर से शुक्रवार को फ्लैग मार्च कर स्थानीय निवासियों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील गई। इस मार्च का आयोजन ऐसे समय में किया गया जब समाज में साम्प्रदायिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाले तत्व सक्रिय हो रहे थे। पुलिस की टीमों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।
पुलिस का कहना है कि फ्लैग मार्च का मुख्य संदेश साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और अफवाहों के प्रति आमजनमानस को सतर्क एवं जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यह मार्च सिर्फ जागरूकता का एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह उन असामाजिक तत्वों के लिए एक चेतावनी भी है जो किसी भी प्रकार से धार्मिक या सामुदायिक सौहार्द को प्रभावित करना चाहेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी तरह की अशांति पैदा करने की अनुमति नहीं देगें।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे एकजुट रहें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी को फैलाने से बचें। साथ ही, साम्प्रदायिक सद्भावना को बनाए रखते हुए समाज में सहयोग और आपसी प्रेम की भावना को बढ़ाएं। फ्लैग मार्च स्थानीय जनमानस में सुरक्षा का अहसास कराया गया।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!