राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली में शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल थराली की ओर से रैली निकाल कर विशेष समुदाय के मूल निवासियों को छोड़कर अन्य बाहरी व्यक्तियों को क्षेत्र से बाहर करने की मांग की।
हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि एव व्यापार मंडल के नेता शुक्रवार को थराली तिराहे पर एकत्रित हुए और यहां से रैली निकाल कर थराली मुख्य बाजार में एकत्र हुए। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बजरंग दल के भरत शाह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह, कहा कि बीते दिनों थराली की एक नाबालिग के साथ थराली में नाई का काम कर रहे विशेष समुदाय के युवक की ओर से अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद यहां के हिंदू संगठनों ने प्रशासन को सात दिन का समय देते हुए मांगो के निराकरण की बात कही थी। सात दिन पूरे होने के बाद भी उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई जिस कारण लोगो मे गुस्सा है। उन्होंने कहा कि पिछले ज्ञापन में कुछ और मांगो को जोड़ते हुए पुनः ज्ञापन दिया गया है। जिसमें मांग की गई है कि मूल रूप से रह रहे विशेष समुदाय के व्यतियों को छोड़कर बाहरी विशेष समुदाय के लोगो को थराली से बाहर किया जाए, फड़-फेरी वालो का सत्यापन किया जाए, 2013 की आपदा में विशेष समुदाय के जिन लोगां को मुआवजा मिला है उन्हें विस्तापित स्थानों पर भेजा जाए। रैली के माध्यम से कहा गया कि यदि एक सप्ताह की अंतर्गत उनकी सभी मांगे पूर्ण नहीं की जाती है तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान बजरंग दल के भरत शाह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह, योगेश देवरानी, दिवाकर नेगी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अनिल देवराडी, महिपाल सिंह भंडारी, भाजपा की वरिष्ठ नेता गंगा सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत आदि मौजूद थे।
इधर, थराली के उप जिलाधिकारी अबरार अहमद ने बताया कि बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए तहसीलदार थराली, थाना प्रभारी थराली एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की एक कमेटी का गठन किया गया है। जो यहां पर बाहरी लोगों का सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। सत्यापन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। 22 अक्टूबर तक रिपोर्ट बनाया दी जाएगी और जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!