गोपेश्वर (चमोली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि एवं श्रीवृद्धि की कामना की गयी।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य और वेदपाठियों की ओर से प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से श्री बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक तथा षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण,तथा अधिकारी, कर्मचारी पूजा में शामिल हुए। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ। अजेंद्र ने बताया मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी-केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की गयी।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा