उत्तराखंड में भूस्खलन से 245 सड़कें बंद…सीएम धामी ने दिया दो दिन में खोलने का अल्टीमेटम…..
देहरादून: सीएम ने आगाह किया कि लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून के दौरान अवरुद्ध हुई करीब 245 सड़कों को दो दिन के भीतर खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो सड़कें तय अवधि में नहीं खुलेंगी, उनके बारे में विभाग को कारण बताना होगा। लोनिवि व ग्राम्य विकास विभाग ये रिपोर्ट सचिव आपदा प्रबंधन को देंगे।
सीएम ने आगाह किया कि लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम ने निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र में जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।
अधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद उन्होंने कहा, दो दिन में 95 प्रतिशत मार्गों को खोल दिया जाएगा। आपदा राहत और बचाव कार्यों के के लिए धन की कमी नहीं है। बैठक में लोनिवि के अधिशासी अभियंताओं ने कहा, एचओडी स्तर पर आगणक (एस्टीमेट) स्वीकृत होने में काफी समय लगता है।


More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक