गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मंगलवार से स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले की विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलायी गई।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा मुहिम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता यात्रा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद स्वच्छता यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर परियोजना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा मुहिम का उद्देश्य न केवल हमारे कार्यस्थल को स्वच्छ रखना है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। इस मौके पर पर परियोजना प्रमुख अजय वर्मा, अपर महाप्रबंधक जेएस बिष्ट, अपर महाप्रबंधक केपी सिंह, पीएस रावत, आरपी मिश्रा, बीएस पुंडीर, अनूप कुमार श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक ओपी आर्य, गिरीधारी लाल, शरद चन्द्र भट्ट, जल यांत्रिकी आरएस मखलोगा, प्रबंधनक जनसंपर्क वाईएस चौहान, सहायक प्रबंधक अविनाश कुमारआदि मौजूद थे।

वहीं चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्वजल, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से स्वच्छता सेवा अभियान के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। तथा सफाई अभियान चलाया गया। इधर, नगर पंचायत पीपलकोटी में भी स्वच्छता सेवा अभियान के तहत नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,