August 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सिल्वर सिटी थीम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रवीण सूरी अध्यक्ष तो राकेश मित्तल बने उपाध्यक्ष।

दिनांक 29 अक्टूबर को हुए चुनाव में विजयी 11 बोर्ड सदस्यों की कल साय क्लब हाउस में हुई बैठक में नए कार्य कारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रवीण कुमार को अध्यक्ष राकेश मित्तल को उपाध्यक्ष रश्मि मल्होत्रा को महासचिव सोनिया भल्ला को संयुक्त सचिव एवं नरेश सूद को कोषाध्यक्ष चुना।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी चयनित सदस्य अन्य सदस्यों के साथ मिलकर निवासियों के लिए विकास कार्यों में योगदान देंगे एवं लंबित पड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए सभी को साथ लेकर उनकी हर वाजिब समस्या का हल कराने के पूरे प्रयास किये जायेगे ।

Share