October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज से की शिष्टाचार भेंट,

अंशुल मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

आज प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज दरबार साहिब पहुंचकर महंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज को आगामी श्री झंडे मेले के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके सफल संचालन में सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाऊस ऑफ हिमालयास ब्रांड के जैविक उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की।

Share